Vistaar NEWS

SL VS IND 2nd Test: बारिश के कारण जल्द खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265-8

Team India

टीम इंडिया

SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते खेल जल्दी खत्म करना पड़ा. तीसरे दिन मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 257 रन बनाए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं. भारत अभी भी 238 रनों से आगे हैं. इसी के साथ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है. इससे बचने के लिए मेजबान टीम को 39 रन और चाहिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

यह भी पढ़ें: ‘टाइम वेस्ट मत करो, डरो मत…’,सरफराज खान के जाल में फंसे श्रीलंकाई कप्तान, 2 गेंद बाद ही हो गए आउट

Kamakhya Reley

तीसरे दिन का खेल खत्म

बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं. इसी के साथ मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है.

Kamakhya Reley

बारिश के कारण रुका मैच

कोलंबो में बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण मैच रोकना पड़ा है. श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा केशरा नुवांथा 18 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद लाहिरू कुमारा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

सोनल दिनुशा ने जड़ी फिफ्टी

सोनल दिनुशा ने 84 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके साथ केशरा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को सातवां झटका

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा निरोशन डिकवेला बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद केशरा नुवांथा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा पसिंदु सोरियाबंदरा 133 गेंदों पर 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद निरोशन डिकवेला बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 160-5

41 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं. पसिंदु सोरियाबंदरा 76 और सोनल दिनुशा 15 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा कप्तान धनंजय डी सिल्वा 14 गेंदों में 8 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को चौथा झटका

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने कामिंडु मेंडिस के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका दिया है. मेंडिस 58 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

पसिंदु सोरियाबंदरा ने जड़ी फिफ्टी

पसिंदु सोरियाबंदरा ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े. उनके अलावा कामिंडु मेंडिस 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

Kamakhya Reley

23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 80 के पार

श्रीलंका ने 23 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं. पसिंदु सोरियाबंदरा 41 और कामिंडु मेंडिस 19 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं.

Kamakhya Reley

तीसरे दिन का खेल शुरू

कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है.खेल की शुरुआत में ही तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है. कामिल मिशारा 25 गेंदों में 19 रन बनाकर प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Exit mobile version