SL VS IND 2nd Test: बारिश के कारण जल्द खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265-8
टीम इंडिया
SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते खेल जल्दी खत्म करना पड़ा. तीसरे दिन मेजबान टीम ने 6 विकेट खोकर 257 रन बनाए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 83.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं. भारत अभी भी 238 रनों से आगे हैं. इसी के साथ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा बना हुआ है. इससे बचने के लिए मेजबान टीम को 39 रन और चाहिए.
Stumps!
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
Rain brings an end to Day 3 in Colombo 🌧️
Sri Lanka 265/8 in the first innings, trail by 238 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/cc3dtY64ek
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
यह भी पढ़ें: ‘टाइम वेस्ट मत करो, डरो मत…’,सरफराज खान के जाल में फंसे श्रीलंकाई कप्तान, 2 गेंद बाद ही हो गए आउट