SL vs IND 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 8 रन पर 2 विकेट खो चुकी थी. अब तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
श्रीलंका को चौथा झटका
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने कामिंडु मेंडिस के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका दिया है. मेंडिस 58 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा.
पसिंदु सोरियाबंदरा ने जड़ी फिफ्टी
पसिंदु सोरियाबंदरा ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े. उनके अलावा कामिंडु मेंडिस 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 80 के पार
श्रीलंका ने 23 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं. पसिंदु सोरियाबंदरा 41 और कामिंडु मेंडिस 19 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं.
तीसरे दिन का खेल शुरू
कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है.खेल की शुरुआत में ही तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है. कामिल मिशारा 25 गेंदों में 19 रन बनाकर प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं.
