SL VS IND 2nd Test Live: मानव सुथार ने श्रीलंका को दिया पांचवां झटका, धनंजय डी सिल्वा आउट, स्कोर 140 के पार
SL vs IND 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए.
श्रीलंका बनाम भारत
SL vs IND 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 8 रन पर 2 विकेट खो चुकी थी. अब तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो