Vistaar NEWS

SL vs IND: सुपरमैन बने कप्तान शुभमन गिल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

Shubman Gill

शुभमन गिल

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच जारी गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार फील्डिंग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गिल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिन्दु मेंडिस का ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ कमेंट्री कर रहे दिग्गज भी हैरान रह गए. गिल के इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गिल ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच

दरअसल श्रीलंका की पहली पारी के दौरान भारत की ओर से 17वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए. ओवर की पहली गेंद पर कामिन्दु मेंडिस सामने थे. मेंडिस ने इस गेंद पर हल्की सी चहल कदमी और शॉर्ट को कवर्स पर खड़े गिल के पास से गेंद को निकालने की कोशिश की, लेकिन गिल बहुत एलर्ट थे. उन्होंने बाई ओर डाइव लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक लिया. भारतीय कप्तान का यह कैच इसलिए शानदार रहा क्योंकि ये गेंद काफी लो थी और गेंद जमीन पर लगने ही वाली थी कि टभी गिल के हाथों ने उसे अपने घेरे में ले लिया.

यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में अचानक बदला अंपायर, जानें रॉड टकर को क्यों छोड़ना पड़ा मैदान

सभी हुए हैरान

कैच लपकते ही गिल की खुशी का ठिकाना नहीं था. वहीं, कामिन्दु मेंडिस इस कैच पर भरोसा ही नहीं कर पा रहे थे. मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी भी कप्तान गिल के इस कैच को देखकर हैरान थे. वहीं, इंग्लिश कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर भी शुभमन गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

गॉल टेस्ट में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिल रहा है. पहली पारी में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 462 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का भी कहर देखने को मिल रहा है. पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 99 रनों पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

Exit mobile version