SL VS IND: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन टीम इंडिया ने दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है. दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 290 रनों पर ही सिमट गई.
इसके बाद भारत ने फॉलोऑन दिया, जिसके बाद मेजबान टीम ने 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए और मुकाबले को ड्रॉ कराया. श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा. वहीं भारतीय टीम के लिए मानव सुथार ने इस मैच में सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ड्रॉ पर खत्म हुआ कोलंबो टेस्ट
कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम पहली पारी में 290 रनों पर ही ढेर हो गई. जिसके बाद भारत ने फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 429 रन बनाकर मैच ड्रॉ पर खत्म किया. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 133 रन की नाबाद पारी खेली.
श्रीलंका को लगा नौवा झटका
श्रीलंका का नौवा विकेट गिरा लाहिरू कुमारा 90 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद असिथा फर्नांडो बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
सोनल दिनुशा ने जड़ा शतक
सोनल दिनुशा ने 201 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने शतक जड़ा है. इसी के साथ वह श्रीलंका के लिए दो टेस्ट मैचों में 3 शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
131 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 374-8
131 ओवर के बाद श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 374 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 89 लाहिरू कुमारा 2 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत का आठववां विकेट गिरा, प्रभात जयसूर्या 28 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद लाहिरू कुमारा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को मिली सातवीं सफलता
मानव सुथार ने भारत को दिलाई सातवीं सफलता. केशरा नुवांथा 150 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके जड़े.
सोनल दिनुशा ने जड़ी फिफ्टी
सोनल दिनुशा ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके साथ केशरा नुवांथा 39 रन पर क्रीज पर जमें हुए हैं.
पांचवें दिन का खेल शुरू
कोलंबो टेस्ट मैच में पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. सोनल दिनुशा 28 और केशरा नुवांथा 21 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. दूसरी पारी में श्रीलंका 58 रन से आगे चल रही है.
