SL VS IND: ड्रॉ हुआ कोलंबो टेस्ट, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज, सोनल दिनुशा ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को हार से बचाया
टीम इंडिया
SL VS IND: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन टीम इंडिया ने दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है. दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 290 रनों पर ही सिमट गई.
इसके बाद भारत ने फॉलोऑन दिया, जिसके बाद मेजबान टीम ने 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए और मुकाबले को ड्रॉ कराया. श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा. वहीं भारतीय टीम के लिए मानव सुथार ने इस मैच में सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो