Vistaar NEWS

SL VS IND 1st Test: मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत की इस जीत के हीरो स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार रहे, जिन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके. पहली पारी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

भारत ने जीता पहला टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 165 रन से जीत दर्ज कर ली है. पहली पारी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को सातवां झटका

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा सोनल दिनुशा 84 रन बनाकर आउट. उनके बाद मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को भी आउट कर दिया है.

Kamakhya Reley

71 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 193-6

71 ओवर के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 79 और केशरा नुवांथा 12 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा निरोशन डिकवेला 10 रन बनाकर तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. जबकि सोनल दिनुशा 54 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा कप्तान धनंजय डी सिल्वा 151 गेंदों में 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. जडेजा ने उन्हें मानव सुथार के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

आखिरी दिन का खेल शुरू

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. मेजबान टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा 40 और सोनल दिनुशा 32 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Exit mobile version