Vistaar NEWS

SL VS IND: पडिक्कल-राहुल का कमाल, पहले दिन भारत ने बनाए 288 रन

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज 15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. गॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 75 ओवर पर 2 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बनाए 288 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 73 ओवर पर 2 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 28 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

देवदत्त पडिक्कल ने 134 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180-1

50 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 180 रन बना लिए है. देवदत्त पडिक्कल 81 रन और केएल राहुल 63 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी

केएल राहुल ने 126 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. जबकि देवदत्त पडिक्कल भी क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ी फिफ्टी

देवदत्त पडिक्कल ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, केएल राहुल भी 42 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

27 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 32 और देवदत्त पडिक्कल 35 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75-1

18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 22 रन बनाकर और देवदत्त पडिक्कल 20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा सलाम बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30 के पार

10 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं. यशस्वी जयसवाल 25 और केएल राहुल 13 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13-0

5 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 6-6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे हैं. वहीं मेजबान श्रीलंका की ओर से पहला ओवर असिथा फर्नांडो ने डाला.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Exit mobile version