SL VS IND: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में महज 284 रनों पर ढेर हो गई है. इसी के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत की ओर से युवा स्पिनर मानव सुथार और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की. सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट झटके. जबकि जडेजा को 3 सफलता मिली.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा
श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
284 पर ऑलआउट हुई श्रीलंका
पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 284 रनों पर ही सिमट गई है. भारत की ओर से मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की. सुथार ने 21.4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 76 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं, जडेजा ने 21 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
श्रीलंका को नौवा झटका
श्रीलंका का नौवा विकेट गिरा सोनल दिनुशा शतक जड़कर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. सोनल ने 168 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
सोनल दिनुशा ने जड़ा शतक
सोनल दिनुशा ने 167 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, दूसरी ओर प्रभात जयसूर्या 10 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हो गए हैं.
75 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 271-7
75 ओवर के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 271 रन बना लियए हैं. सोनल दिनुशा 98 और प्रभात जयसूर्या 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
70 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 250-7
70 ओवर के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 86 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा केशरा नुवांथा 18 गेंदों में 2 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं.
श्रीलंका को लगा छठा झटका
प्रसिध कृष्ण ने श्रीलंका को दिया छठा झटका निरोशन डिकवेला 115 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल रहे.
57 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 214-5
57 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 214 रन बना लिए है. सोनल दिनुशा 62 रन और निरोशन डिकवेला 71 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
सोनल दिनुशा ने जड़ी फिफ्टी
निरोशन डिकवेला के बाद सोनल दिनुशा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 49 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं.
निरोशन डिकवेला ने जड़ी फिफ्टी
निरोशन डिकवेला ने 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं सोनल दिनुशा 40 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 124-5
35 ओवर के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 28 और निरोशन डिकवेला 22 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
दूसरे सेशन का खेल शुरू
लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. श्रीलंका ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को पांचवां झटका
श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा धनंजय डी सिल्वा 41 गेंदों में 21 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद निरोशन डिकवेला बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 76-4
22 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं. कप्तान धनंजय डी सिल्वा11 और सोनल दिनुशा 10 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को चौथा झटका
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा कामिन्दु मेंडिस 14 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों अपना कैच थमा बैठे हैं.
श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा लाहिरू उदारा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
12 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. लाहिरू उदारा 26 और कामिन्दु मेंडिस 11 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
श्रीलंका को दूसरा झटका
मानव सुथार ने श्रीलंका को दिया दूसरा झटका दिनेश चंडीमल 4 रन बनाकर हुए आउट. श्रीलंका ने 9 ओवर के बाद 36 रन बना लियए हैं.
श्रीलंका को पहला झटका
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही मेजबान टीम को पहला झटका दे दिया है. उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो को आउट कर दिया है.
