Vistaar NEWS

SL vs IND: श्रीलंकाई गेंदबाजों की वापसी, फिर भी भारत ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक बना लिए 460 रन

SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा ने शानदार गेंदबाजी की और मैच के दूसरे दिन 3 बड़े विकेट लिए. उन्होंने ऋषभ पंत, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट खोकर 460 रण बना लिए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्णा

श्रीलंका- लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Kamakhya Reley

भारत का कोर 450 के पार

ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद भारत के दो विकेट और गिर गए हैं. मोहम्मद सिराज 11 रन और मानव सुथार 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 114 ओवर में भारत ने 9 विकेट खोकर 451 रन बना लियए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा धुरव जुरेल 68 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा. जुरेल के आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी करने उतरे है.

Kamakhya Reley

ध्रुव जुरेल ने जड़ी फिफ्टी

ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा. जुरेल के अलावा मानव सुथार 21 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा रवींद्र जडेजा 25 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद मानव सुथार बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवा झटका

भारत का पांचवा विकेट गिरा देवदत्त पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 15 चौके और 1 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण लेट शुरू हुआ. खेल की शुरुआत में ही श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और ऋषभ पंत और केएल राहुल को आउट कर दिया.

Exit mobile version