Vistaar NEWS

SL vs IND: 2 साल में 7 बार डक पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल, टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा है. मुकाबले की दूसरी पारी में जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. आउट होने के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस फॉर्मैट में अब तक 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

2 साल में 7 बार हुए जीरो पर आउट

भारतीय युवा स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 2023 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने पहली ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इसके बाद बीते दो सालों में उनका हाल बेहद खराब रहा है. जनवरी 2024 से अब तक जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में कुल 7 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. इस दौरान कोई भी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज इतनी बार जीरो पर आउट नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज छक्कों का शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय

कब-कब डक पर आउट हुए जायसवाल

24 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर दो बार डक पर आउट हुए थे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में वह कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले आउट हुए थे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान भी जायसवाल दो बार जीरो पर आउट हुए थे.

यशस्वी जायसवाल टेस्ट करियर

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 30 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में उन्होंने 2567 रन बना लिए हैं, जिसमे 13 अर्धशतक 7 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल है. बता दें, जायसवाल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 30 टेस्ट मैच अलग-अलग वेन्यू में खेले हैं.

Exit mobile version