Vistaar NEWS

‘मैंने उन्हें डेट किया…’, रोहित शर्मा संग रिश्ते पर ये क्या बोल गईं सोफिया हयात, ‘बेडरूम सीक्रेट’ से मची सनसनी

Sofia Hayat On Rohit Sharma

सोफिया हयात, रोहित शर्मा

Sofia Hayat Reveals Past Dating Secrets: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर इंग्लिश एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया हयात ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हाल ही में बिग बॉस 7 फेम सोफिया एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह रोहित के साथ रिलेशन में थी. इस दौरान उन्होंने हिटमैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा संग रिश्ते पर क्या बोली सोफिया हयात?

दरअसल हाल ही में सोफिया हयात ने स्ट्रेट टॉक क्वेयर विस्डम पॉडकास्ट में बात कारेते हुए रोहित शर्मा को लेकर कई खुलासे किए. साथ ही उन्होंने आईपीएल के दौरान अपनी लाइफ पर भी बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं. अपने मैनेजर के कारण वह क्रिकेट से जुड़ी. सोफिया ने खुलासा किया कि उस दौरान उन्होंने कई सारे झूठ भी बोले. यहां तक कि उन्होंने अपनी उम्र भी झूठी बताई. इस तरह वह यूथ-आइकॉन बनी और इंडिया में काफी फेमस हो गई. पॉडकास्ट में सोफिया ने दावा किया की उन्होंने रोहित शर्मा को डेट किया.

यह भी पढ़ें: कहां होगा IPL 2027 प्लेयर ऑक्शन? BCCI गवर्निंग काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला

शेयर किया ‘बेडरूम सीक्रेट’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हयात ने कहा,’मैंने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम रोहित शर्मा को डेट किया था, जो अभी भी दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज हैं. लेकिन माफ करना, मुझे यह कहना पड़ रहा है कि वह बिस्तर पर अच्छे नहीं थे. बता दें, एक्ट्रेस मॉडल सोफिया हयात का नाम कई बार रोहित शर्मा से जुड़ चुका है. हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने इसको लेकर कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. यह पहला मौका नहीं है जब सोफिया ने रोहित शर्मा को डेट करने का दावा किया है. इससे पहले भी वह एक इंटरव्यू में अपने और रोहित के डेटिंग की बात कर चुकी हैं.

कौन हैं सोफिया हयात?

सोफिया हयात की बात करें तो वह एक ब्रिटिश एक्ट्रेस, सिंगर हैं. उन्होंने साल 2013 में टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें भारत में भाऊत लोकप्रियता मिली. सोफिया ‘डायरी ऑफ बटरफ्लाई’ और ‘कैश एंड कैरी’ जैसी फिल्मों के अलावा कई ब्रिटिश और इंडियन प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं.

Exit mobile version