Vistaar NEWS

सोनल दिनुषा ने भारत की नाक में किया दम, शतक जड़कर रचा ऐसा इतिहास जो आज तक कोई नहीं कर सका

Sonal Dinusha

सोनल दिनुषा

Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है. हालांकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. कोलंबो टेस्ट के दौरान सोनल ने पहली पारी में 162 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 103 रन बनाए. इसके बाद उसरी पारी में उन्होंने 264 गेंदों में 133 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ दिनुषा ने इतिहास रच दिया है.

सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक जड़कर 25 साल के श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के खिलाफ दोनों पारियों में छठे या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह भारत के खिलाफ 21वीं सदी में दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: SL VS IND: ड्रॉ हुआ कोलंबो टेस्ट, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज, सोनल दिनुशा ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को हार से बचाया

जड़ी सर्वाधिक सेंचुरी

सोनल दिनुषा एक टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले अरविंद डिसिल्वा ने यह कारनामा किया था. अरविंद ने 1997 में भारत और पाकिस्तान जबकि कुमार संगाकार ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-3 शतक जड़े थे. इसके अलावा दिनुषा एक टेस्ट सीरीज में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं.

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बनाए 387 रन

25 साल के सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 387 रन बनाए हैं, जिसमें सभी चार पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच कई पहली पारी में उन्होंने 100 रन जबकि दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे. इसके अलावा कोलंबो में खेले गए दूसरे मैच कई पहली पारी में उन्होंने 103 और सूरी पारी में 133 रन की नाबाद पारी खेली.

Exit mobile version