Vistaar NEWS

दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच बने सौरव गांगुली, क्या IPL 2027 में DC को जीता पाएंगे ट्रॉफी?

Sourav Ganguly

सौरव गांगुली

Sourav Ganguly: आईपीएल 2027 का सीजन शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर दादा की एक वीडियो जारी कर फैंस को यह जानकारी दी. DC ने दादा की वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘दिल्ली, अब दादागिरी का समय है.’ बता दें, गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जो 2025-26 सीजन में फ्रेंचाइजी के हेड कोच रहे थे.

दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच बने सौरव गांगुली

दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली को आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. डीसी ने उन्हें अपना नया हेड कोच बनाया है. गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ काफी पुराना नाता है. 2019 में वह पहली बार इस टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़े थे. गांगुली ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के तौर पर काम किया था. बतौर कोच यह उनका पहला अनुभव था.

यह भी पढ़ें: ‘दिमाग ही नहीं है…’, जब आधी रात एयरपोर्ट पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा

पहले खिताब के इंतजार में DC

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनने के बाद सौरव गांगुली ने कहा, ‘मैं आईपीएल में हेड कोच का रोल निभाने के लिए एक्साइटेड हूं. दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और इस टीम के साथ मेरा इतने सालों से एक मजबूत रिश्ता रहा है.’ बता दें, दिल्ली कैपिटल्स अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल नहीं रही है. टीम ने 2020 में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वह ट्रॉफी नहीं जीत सकी. अब आईपीएल 2027 सीजन के लिए सौरव गांगुली को DC का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, ताकि टीम अपने पहले खिताब का इंतजार खत्म कर सके.

युवराज सिंह को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली को युवराज सिंह का साथ मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी युवराज सिंह को बतौर बैटिंग कोच अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Exit mobile version