SRH vs PBKS: शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच, क्लासेन को मिला जीवनदान, रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल
शशांक सिंह
Shashank Singh: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब के ऑलराउंडर शशांक सिंह की खराब फील्डिंग ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है. इस सीजन शशांक की खराब फील्डिंग टीम के लिए लगातार सिरदर्द बनी हुई है. हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी गलती दोहराई और हेनरिक क्लासेन का आसान कैच छोड़ दिया है.
शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच
पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद ने तूफानी शुरुआत की और 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 94 रन बनाए. इसके बाद 9वां ओवर स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल फेंकने आए. ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने हेनरिक क्लासेन को आउट करने का पूरा इंतजाम कर दिया था, लेकिन बॉउड्री लाइन पर खड़े शशांक सिंह ने एक बार फिर आसान कैच छोड़कर सभी को निराश कर दिया. शशांक ने ना सिर्फ क्लासेन का कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया बल्कि 4 रन भी लुटा दिए.
Shashank Singh fielding disasterclass continues 😝
— KKR Karavan (@KkrKaravan) May 6, 2026
Got dropped from the team after putting down catches came back tonight and still managed to spill another one 😂 pic.twitter.com/TJ9gtQQGvP
यह भी पढ़ें: बेंगलुरू से क्यों छीनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने बयान जारी कर बताई वजह
रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल
शशांक के आसान कैच छोड़ने के बाद टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग की प्रतिक्रिया सामने आई है. लड़के कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं जा रहा है. हम शशांक के साथ पूरी कोशिश कर रहे हैं और उसने भी यहाँ एक कैच छोड़ दिया. उम्मीद है कि क्लासेन जल्द ही आउट हो जाए क्योंकि वह टी20 का बेहद खतरनाक बल्लेबाज है. हम यहां कोई बहाना नहीं बना रहे हैं, जब कैच इतने आसानी से मिल रहे हों, तो हमें उन्हें भुनाना चाहिए. बिलकुल कोई बहाना नहीं. कई कैच छूटे हैं और उनमें से कई शशांक ने भी छोड़े हैं. उम्मीद है कि हम कुछ अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.
खराब फील्डिंग के चलते 2 मैच में बैठे बाहर
बता दें, इस सीजन शशांक सिंह अपनी खराब फील्डिंग के चलते लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. पिछले कई मैचों में उन्होंने कई आसान कैच टपकाए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 कैच भी शामिल हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्होंने एक कैच छोड़ा था. अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक और कैच छोड़कर उन्होंने अपनी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लगातार खराब फील्डिंग के चलते शशांक को पिछले 2 मैचों में बाहर बैठना पड़ा था अब वापसी के बाद भी उन्होंने वही गलती दोहराई है.