बेंगलुरू से क्यों छीनी गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी? BCCI ने बयान जारी कर बताई वजह

IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले यह खिताबी मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाना था.
IPL 2026 Final

आईपीएल 2026 फाइनल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले यह खिताबी मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन अब बीसीसीआई ने फाइनल का वेन्यू बदल दिया है और आधिकारिक एलान करते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुहर लगा दी है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्यों बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का फाइनल वेन्यू बेंगलुरू से अहमदाबाद शिफ्ट किया…

BCCI ने बदला IPL 2026 फाइनल का वेन्यू

बुधवार 6 मई को बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आईपीएल 2026 का समापन 31 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भव्य फाइनल के साथ होगा. कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक्स कारणों के टाटा आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन में खास तौर से तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. मूल रूप से फाइनल की मेजबानी के लिए बेंगलुरू को चुना गया था. हालांकि, स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताओं के कारण जो बीसीसीआई के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, आयोजन स्थल को शिफ्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: क्या RCB के खिलाफ MI की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या? रायपुर एयरपोर्ट पर टीम के साथ नहीं आए नजर

क्यों छीनी बेंगलुरू से IPL 2026 की मेजबानी

न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के कुछ विधायकों ने उन्हें वीआईपी और वीवीआईपी की कैटेगरी में रखे जाने का सुझाव दिया था. साथ ही उन्होंने मांग की थी कि चिन्नस्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए उन्हें टिकट बांटे जाने चाहिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायकों की यही मांग फाइनल वेन्यू को लेकर दिक्कत पैदा कर रही थी और इसी वजह से बीसीसीआई ने वेन्यू बदलने का निर्णय लिया.

ज़रूर पढ़ें