Vistaar NEWS

SRH vs RCB: विराट कोहली-ट्रेविस हेड में तीखी बहस, मैच के बाद ‘नो हैंडशेक’ ने बढ़ाया बवाल, VIDEO

Virat Kohli-Trevis Head

विराट कोहली-ट्रेविस हेड

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. मैच के दौरान दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली, जिससे मैदान का माहौल गरमा गया. मैच के बाद इस मामले ने तब और सुर्खियां बटोरी जब विराट कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया. दोनों खिलाड़ियों के बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लाइव मैच में विराट-हेड के बीच हुई तीखी बहस

दरअसल आरसीबी की पारी के दौरान यह घटना चौथे ओवर पर हुई जब स्पिनर शिवांग कुमार गेंदबाजी कर रहे थे. मैच के दौरान विराट कोहली ने ट्रैविस हेड को गेंदबाजी की चुनौती. इसके बाद, जब कोहली आउट हुए तो, हेड ने ताली बजाकर उनका विकेट सेलिब्रेट किया और कहा, मेरे दोस्त, मेरे गेंदबाजी करने आने से पहले ही तुम आउट हो गए.’दोनों के बीच इस तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कोहली की चुनौती के बाद हेड आखिरकार गेंदबाजी करने आए और शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: 6,6,4,6…क्लासेन ने हेलवुड की उड़ाई धज्जियां, एक ओवर में कूटे 27 रन

विराट ने नहीं मिलाया हाथ

मैच के बाद असली बवाल तब देखने को मिला जब विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिला. मैच खत्म होने के बाद कोहली ने हैदराबाद के कप्तान समेत बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन इस दौरान हेड के हाथ आगे बढ़ाने के बावजूद कोहली ने उन्हें इंगोर कर दिया. इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई फैंस ने कोहली के इस व्यवहार की आलोचना की है.

सस्ते में आउट हुए विराट

हैदराबाद द्वारा दिए गए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने उतरे. इस मैच में किंग कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 11 गेंदों में महज 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके निकले.

Exit mobile version