SRH vs RCB: 6,6,4,6…क्लासेन ने हेलवुड की उड़ाई धज्जियां, एक ओवर में कूटे 27 रन
हेनरिक क्लासेन
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच में उन्होंने आरसीबी के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड की जमकर पिटाई की और उनके एक ही ओवर में 27 रन कूट डाले.
क्लासेन ने हेजलवुड की लगाई क्लास
हैदराबाद की पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने 13वें ओवर में बेंगलुरू के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को रिमांड पर लिया. इस ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा. इसके बड़ा अगली दो गेंदे हेजलवुड ने वाइड फेंकी. तीसरी गेंद पर क्लासेन ने एक और छक्का जड़ा. इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा और फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक और गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. ओवर कई आखिरी गेंद पर एक रन मिला और क्लासेन ने इस तरह उनके एक ओवर में 27 रन कूट डाले.
wd. 1. 6. wd. wd. 6. 4. 6. 1.
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 22, 2026
27 runs is the most Hazlewood has conceded in an over in T20s pic.twitter.com/tUyALgXDoV
यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: हैदराबाद के बल्लेबाजों का धमाका, अभिषेक-ईशान-क्लासेन ने IPL में रचा इतिहास
क्लासेन ने खेली तूफानी पारी
आरसीबी के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके जड़े. ये इस सीजन की उनकी छठी फिफ्टी है. आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 14 मैचों में उन्होंने 606 रन बना लिए हैं,जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है. इस सीजन क्लासेन के बल्ले से अब तक 46 चौके और 30 छक्के निकले हैं.
क्लासेन IPL करियर
34 वर्षीय साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक कुल 63 मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 2086 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं.