Vistaar NEWS

IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्टार तेज गेंदबाज बाहर, ये श्रीलंकाई पेसर करेगा रिप्लेस

Brydon Carse

ब्रायडन कार्स

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है, इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लग गया है. बता दें, एसआरएच के स्टार तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाईजी ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है.

प्रैक्टिस मैच के दौरान हुए चोटिल

बता दें, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. हालांकि इस सीजन उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इस सीजन के ओपनिंग मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह चोटिल हो गए थे, उनके हाथ में चोट लग गई थी. अब वह इस पूरे सीजन से इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ गुरुद्वारा पहुंचे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो से डेटिंग की अटकलें तेज

श्रीलंकाई गेंदबाज करेगा रिप्लेस

सनराइजर्स हैदराबाद ने कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मदुशंका को इस रिप्लेसमेंट के लिए 75 लाख रुपये दिए जाएंगे. श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मदुशंका की बात करें, तो उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 70 विकेट लिए हैं.

ब्रायडन कार्स क्रिकेट करियर

30 वर्षीय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 112 विकेट झटके हैं. इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 63 मैचों में 190 विकेट झटके हैं.

Exit mobile version