रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ गुरुद्वारा पहुंचे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो से डेटिंग की अटकलें तेज

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर की डेटिंग की खबरे जोर पकड़ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ गुरुद्वारे में जाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

गुरुद्वारे के बाहर साथ नजर आए अर्शदीप-समरीन

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर को लेकर बीते कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों को पब्लिक प्लेस में एक साथ स्पॉट किया जा रहा है, जिसके बाद डेटिंग की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है. हाल ही में अर्शदीप और समरीन फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ही गुरुद्वारे की तस्वीर शेयर की. इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ गुरुद्वारे के अंदर जाते नजर आ रहे हैं. दोनों को साथ देखकर अब ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट होकर दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में साथ आए थे नजर

इससे पहले भी अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट में एक साथ स्पॉट किया गया था. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे. इस दौरान दोनों को ब्लश करते हुए देखा गया.

आईपीएल 2026 में अर्शदीप का अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. अब तक उन्होंने 4 मैच खेले है, जिसमें वह सिर्फ 2 विकेट ही ले सके हैं. शुरुआती 3 मैचों में तो वह एक भी विकेट नहीं ले सके. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लेकर अपना खाता खोला.

ज़रूर पढ़ें