सूर्यकुमार यादव से छिनी कप्तानी, टीम इंडिया से भी कटा पत्ता, जानें क्या बोले अजीत अगरकर

Suryakumar Yadav: बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके अलावा उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिन गई है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि सूर्या को टीम में भी शामिल नहीं किया गया है. अब सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा खुलासा किया है.

सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने पर क्या बोले अजीत अगरकर?

दरअसल हाल ही में सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. अब इस फैसले पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ‘पिछेल कुछ सालों में हमने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को करीब से देखा है. उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी की सफलतापूर्वक कप्तानी की है. इसके अलावा उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा है.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अगरकर ने अय्यर के लिए कहा कि वह विश्व कप टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे और मेरी नजर में कप्तानी के प्रबल दावेदार थे. जहां तक सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने की बात है, तो यह फैसला आसान नहीं था. टी20 टीम से उन्हें बाहर करने का मुख्य कारण उनका लगातार खराब फॉर्म है.’

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए ‘सरपंच’, सूर्या की हो गई छुट्टी

भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला-अगरकर

अजीत अगरकर ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, ‘हमने यह फैसला अगले दो साल के चक्र और टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है. हमे आगे बढ़ने के लिए यही रास्ता सबसे बेहतर लगा. हमारे हिसाब से अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी के पूरी तरह हकदार हैं.’

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मैट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने कई यादगार जीत दर्ज की. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं, जिसमें टीम ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है.

जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला. खास बात यह है कि सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी सीरीज नहीं हारी थी. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया.

ज़रूर पढ़ें