Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. टीम इंडिया से दूर सूर्या हाल ही में मुंबई के एक लोकल टूर्नामेंट में खेलते दिखे. मुंबई में जारी प्रेसीडेंट कप में MIG क्रिकेट क्लब की कप्तानी करते हुए सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सूर्या ने 170 के स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी की और 26 गेंद पहले ही मुकाबला अपनी टीम के नाम करा दिया.
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन
दरअसल मुंबई में जारी प्रेसीडेंट कप में MIG क्रिकेट क्लब का सामना मुस्लिम यूनाइटेड क्लब से हुआ था. इस मुकाबले में MIG क्रिकेट क्लब की कप्तानी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के खिलाफ सूर्या ने सिर्फ 10 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा.
Suryakumar Yadav playing president cup match in Mumbai playing for MIG vs muslim United.❤️ https://t.co/0PnBFjz4lF
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 11, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे T20 से पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे गौतम गंभीर, महादेव की शरण में टेका माथा
दूसरे बेस्ट स्ट्राइक वाले बल्लेबाज बने सूर्या
हालांकि इस मुकाबले में सूर्या की टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. टीम के ओपनर कौशिक चिखालिका ने 204 की स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों में 49 रन बनाए. वहीं शीश शेट्टी ने 152.38 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों में 32 रन बनाए. MIG क्रिकेट क्लब की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसी के साथ वह टीम के लिए दूसरे बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज रहे.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुस्लिम यूनाइटेड क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में MIG क्रिकेट क्लब के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में MIG क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर चेज कर लिया. MIG क्रिकेट क्लब ने सूर्या की कप्तानी में 26 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया.
