सूर्यकुमार यादव के फैन ने जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, 2 लाख की मूर्ति लेकर बालोद से पहुंचा मुंबई

Suryakumar Yadav: बालोद जिले के रहने वाले लोकेंद्र कुमार साहू क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान वह सूर्या की मूर्ति बनवाकर अपने साथ ले गए.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के खास मौके पर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां उनके फैन ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बालोद जिले के रहने वाले लोकेंद्र कुमार साहू क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान वह सूर्या की मूर्ति बनवाकर अपने साथ ले गए.

सूर्या के घर के पास पहुंचा फैन

दरअसल बालोद जिले के देवगहन गांव के रहने वाले क्रिकेट प्रेमी लोकेंद्र साहू अचानक क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के घर के पास पहुंचे. वैसे तो लोकेंद्र 13 सितंबर से पीकअप पर सवार होकर रवाना हो गए थे. उन्होंने पिकअप पर सूर्या की मूर्ति भी अपने साथ रखी थी.14 सितंबर को वह सुबह से मुंबई में इधर-उधर भटककर सूर्यकुमार यादव के रहने का ठिकाना ढूंढ रहे थे और आखिरकार शाम को उनके घर के सामने पिकअप के साथ सवार होकर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने उन्हें डेट किया…’, रोहित शर्मा संग रिश्ते पर ये क्या बोल गईं सोफिया हयात, ‘बेडरूम सीक्रेट’ से मची सनसनी

लोकेंद्र साहू से मिले सूर्यकुमार यादव

करीब 2 घंटे बाद जब क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को पता चला की उनके घर के सामने कोई व्यक्ति उनकी मूर्ति लेकर खड़ा है तो उन्होंने अपने एक स्टाफ को उसे अंदर भेजने को कहा. इस दौरान क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने लोकेंद्र साहू से चर्चा की चर्चा के दौरान क्रिकेटर ने लोकेंद्र की क्रिकेट भक्ति पर चर्चा करते हुए कहा कि वह उनके घर एक बार जरूर आएंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान सूर्या ने लोकेंद्र साहू द्वारा अपने गांव देवगहन में अपने खर्चे से बनाएं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के मूर्ति के विषय में भी बात की.

सूर्या की मूर्ति के पीछे क्या था मकसद?

लोकेंद्र साहू ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की मूर्ति को बनाने के पीछे का मकसद बताया कि वह सूर्य कुमार यादव से काफी प्रभावित थे. क्योंकि सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमला में शहीद लोगों के लिए एशिया कप टूर्नामेंट के अपने सारे मैच फीस दान कर दी थी. यही वजह है कि उन्होंने अपने कृषि कार्य से मिलने वाले पैसे से 2 लाख रुपए की मूर्ति बनवाई और बालोद से मुंबई तक पिकअप गाड़ी में लादकर बड़े ही सुरक्षित तरीके से सूर्य कुमार यादव के घर तक पहुंचाया.

ज़रूर पढ़ें