टी20 वर्ल्ड कप हीरो संजू सैमसन का कमाल, बुमराह को पछाड़ जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब

Sanju Samson: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीत लिया है.
Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीत लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले, सैमसन को मार्च महीने का आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. संजू सैमसन ने अपने साथी खिलाड़ी भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड जीत लिया है.

प्लेयर ऑफ द मंथ बनने पर क्या बोले सैमसन?

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीतने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुशी जाहीर करते हुए कहा कि यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे यादगार हिस्सा है और यह अवॉर्ड जितना एक बेहद अद्भुत अहसास है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाना उनके लिए किसी सपने का सच होने जैसा था. उन्होंने अपनी टीम और साथी खिलाड़ियों के सपोर्ट का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार के साकिब हुसैन? जिन्होंने IPL डेब्यू में ही झटके 4 विकेट, कभी जूते खरीदने के लिए नहीं थे पैसे…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें, तो शुरुआती कुछ मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. इसके बाद सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट की 5 पारियों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए.

इसके अलावा नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 89 रन की यादगार पारी खेली और भारत को अहम जीत दिलाई. इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर ही उन्होंने मार्च 2026 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है.

ज़रूर पढ़ें