Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया कोलंबो स्थित इंडिया हाउस पहुंची हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुए.
इंडिया हाउस पहुंची टीम इंडिया
दरअसल दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम गुरुवार को कोलंबो पहुंच चुकी है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने कोलंबो में एक यादगार शाम बिताई. जहां भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने सभी खिलाड़ियों को इंडिया हाउस बुलाकर उनका जोरदार स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं.
A memorable evening in Colombo!
— BCCI (@BCCI) August 21, 2026
H.E. Mr. Santosh Jha – High Commissioner of India to Sri Lanka – hosted #TeamIndia 🇮🇳 at the India House in Colombo ahead of the second Test against Sri Lanka. @MEAIndia | @IndiainSL | @santjha | #SLvIND pic.twitter.com/ft2oZEyUz5
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कट शॉट बना यशस्वी जायसवाल की सबसे बड़ी कमजोरी, 27 गेंदों में 4 बार हुए आउट
कप्तान गिल ने दी स्पीच
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के अलावा टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और स्पोर्ट स्टाफ के लोग भी यहां मौजूद थे. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने इंडिया हाउस में एक साथ फोटो क्लिक कराई और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पीच भी दी.
क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया 23 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में भारतीय टीम दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतकर श्रीलंका का क्लीन स्वीप करना चाहेगी. बता दें, भारत को WTC चक्र में अब 8 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें फाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में 7 मैच जीतने होंगे. श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है.
