Team India Probable Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. ऐसे में यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजर इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में वापसी करने पर होगी. शुरुआती दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ा था. ऐसे में तीसरे मैच में भी उन्हें मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है.
क्या बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी?
दरअसल रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया था कि टीम के मिडिल ऑर्डर में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव किया जा सकता है. साथ ही मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में निरंतरता बनाए रखना चाहता है. ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को हटाना मुश्किल होगा. अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी ने पिछले दोनों मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीसरे टी20 में भी इन दोनों बल्लेबाजों पर भरोसा जताया सकता है. जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर ही बैठे रहना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले-उम्र नहीं प्रदर्शन देखो
नीतीश कुमार को मिल सकता है मौका
दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. टीम इंडिया के गेंदबाज वेस्टइंडीज के सामने विकेट निकालने में संघर्ष करते नजर आए. इस मुकाबले में शिवम दुबे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बल्लेबाजी करने आए दुबे महज 7 रन बनाकर ही आउट हो गए. जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 30 रन लुटा दिए. ऐसे में इंदौर टी20 से दुबे की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे सकता है.
तीसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव
