Vistaar NEWS

एक महीने में ही बदल गई टीम इंडिया, 8 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, BCCI ने अचानक बदल दी आधी टीम

Team India

टीम इंडिया

Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में एक या दो नहीं बल्कि कुल 8 बदलाव किए गए हैं. पिछली टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहे आठ खिलाड़ियों को इस आगामी सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

एक महीने में ही बदल गई आधी टीम इंडिया

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में 8 बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं. पिछली सीरीज यानी जिम्बाब्वे टूर के दौरान बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों की एक टीम भेजी थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है. बता दें, भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गए प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रभासिमरन सिंह, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे को टीम से बाहर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ICC Test Ranking: ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की बदली तस्वीर, गिल-बुमराह को हुआ तगड़ा नुकसान

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की भारतीय टीम में वापसी हुई है. हालांकि, बुमराह, नीतीश, सुंदर और हर्षित को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही खेलने का मौका मिलेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारत की स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

Exit mobile version