Vistaar NEWS

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और कितने बजे शुरू होंगे मैच

IND vs IRE

भारत बनाम आयरलैंड

IND vs IRE: भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 26 जून से शुरू होगी, जिसमें भारतीय टीम नए जोश और नए नेतृत्व के साथ मैदान पर उतरेगी. इस बीच इस सीरीज के मैचों की टाइमिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

कितने बजे खेले जाएंगे मैच?

आमतौर पर भारत और विदेशों में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 या 7:30 बजे शुरू होते हैं. ब्रॉडकास्टर्स और क्रिकेट बोर्ड की हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैचों का समय ऐसा रखा जाए जिससे भारत में बैठे क्रिकेट फैंस प्राइम टाइम पर आसानी से टीवी या मोबाइल पर मैच का आनंद उठा सके. लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस को एक नया और अनोखा टाइमिंग शेड्यूल देखने को मिलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: IND VS AFG : बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदा

कब शुरू होंगे मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे. हालांकि शाम 6 बजे मैच शुरू होने का समय थोड़ा अनोखा है, लेकिन भारतीय फैंस के लिए फायदे का सौदा सभीत हो सकता है.

श्रेयस अय्यर बने कप्तान

आयरलैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इस दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी हैं. जबकि तिलक वर्मा को उनका डिप्टी बनाया गया है. टीम में भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है.

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव

Exit mobile version