इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते ही वैभव सूर्यवंशी का फनी रिएक्शन वायरल, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. हालांकि इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैदान पर दिया गया उनका एक मजेदार रिएक्शन है. आयरलैंड दौरे के दौरान इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते हुए वैभव के चेहरे के एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी का फनी रिएक्शन वायरल
दरअसल आयरलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. उम्मीद है कि इस सीरीज से वैभव अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. जिसके चलते वैभव प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं. जैसे ही वह एक घूंट लेते हैं तो इसका स्वाद उन्हें कुछ सही नहीं लगता और उनके चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं, वो मजेदार चेहरा बना लेते हैं. उनका यह रिएक्शन अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Reaction of Vaibhav Sooryavanshi is priceless after drinking Electrolyte Water 🤪
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 28, 2026
He is asking everyone – What kind of water is this?😂
A must watch video 😅pic.twitter.com/QdHzHeN1a1
यह भी पढ़ें: IND vs IRE: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका! इन 5 वजहों से पहला मैच हारी टीम इंडिया
फैंस कर रहे रिएक्ट
वैभव के इस मजेदार रिएक्शन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वायरल वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा वैभव का यह रिएक्शन याद दिलाता है कि यह कमाल का खिलाड़ी अभी भी सिर्फ महज 15 साल का है. बहाली ही वह अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ खेल रहा हो लेकिन है तो बच्चा ही. वैभव के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
आज कर सकते हैं डेब्यू
भारत और आयरलैंड के बीच आज रविवार 28 जून को दूसरा टी20 मैच बेलफास्ट में खेला जाना है. उम्मीद की जा रही है कि इस मैच से वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. दूसरे टी20 मैच में अगर वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वे सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.