Team India’s Poor Fielding: क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की ओर से बेहद खराब फील्डिंग देखने को मिली. भारतीय फील्डर्स की एक गलती ने मैट हेनरी को आकाश दीप की गेंदों पर एक-दो नहीं बल्कि तीन जीवनदान दे दिए. न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 से लेकर टेस्ट सीरीज तक कई बार भारत की ओर से खराब फील्डिंग देखने को मिली, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई.आकाश दीप की गेंदों पर हेनरी के दो आसान कैच देवदत्त पडिक्कल ने टपकाए, जबकि तीसरा कैच डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने छोड़ा.
देवदत्त पडिक्कल ने छोड़े 2 कैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने आते ही दमदार गेंदबाजी की. दूसरे दिन के अपने तीसरे ही ओवर में आकाश दीप ने नाथन स्मिथ को आउट कर भारत को सफलता दिलाई. इसके कुछ ही देर बाद आकाश दीप ने काइल जैमीसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. जायसवाल ने मिडविकेट पर डाइव लगाकर जैमीसन का शानदार कैच लपका. इसके बाद से ही मानो आकाश दीप की बदकिस्मती का सलसिला शुरू हो गया.
Akash Deep deserves better than this💔 Devdutt Padikkal drops Matt Henry twice within two overs, denying Akash Deep a well deserved five wicket haul. Bowlers are creating opportunities, but fielders are busy throwing them away. This is Test cricket, not a catching practice session 🤦♂️😡 Watch both dropped catches. https://t.co/1ZqHfv2npc
— CA Anurag (@CAAnurag_) November 28, 2026
जैमीसन के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने मैट हेनरी आए और पहली ही गेंद में उन्हें जीवनदान मिल गया. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने उनका आसान कैच टपका दिया. इसके बाद अपने अगले ही ओवर में आकाश दीप ने एक बार फिर हेनरी को फंसाने की कोशिश की और एक बार फिर पडिक्कल कैच लपकने में कामयाब नहीं रहे.
इसके बाद आकाश दीप की ही गेंद पर एक बार फिर मेट हेनरी को आउट करने का मौका बना, लेकिन इस बार गुरनूर बराड़ ने आसान कैच छोड़कर आकाश दीप की मेहनत पर पानी फेर दिया. हेनरी ने आकाश दीप की गेंद पर शॉट लगाया, लेकिन मिड ऑन पर खड़े गुरनूर बराड़ इस आसान कैच को नहीं लपक सके. इस तरफ मैट हेनरी को आकाश दीप की गेंदों पर 3 जीवनदान मिले.
खराब फील्डिंग का मैच पर असर
भारतीय फील्डर्स की खराब फील्डिंग और इन गलतियों का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा और न्यूजीलैंड की टीम इसी का फायदा उठाकर पहली पारी में 356 रन तक पहुंचने में सफल रही. इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही शुरुआती झटके लगने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी.
