Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 24 अक्टूबर को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को हारा हुआ मैच जीता कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वह लक्ष्य का पीछा करने वाले भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.
खास बात यह है कि तिलक जब भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहे हैं उनकी टीम ने जीत दर्ज की है. टी20 में यह उनका 26वां मैच था, जब वह नाबाद रहे और उनकी टीम ने जीत दर्ज की.
T20 के चेज मास्टर बने तिलक वर्मा
टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता. इस फॉर्मैट में बल्लेबाजों के तेजी से रन बनाने के साथ विकेट बचा कर खेलना होता है. साथ ही खिलाड़ियों को परिस्थितियों के हिसाब से खेलना होता है. ऐसे में आखिरी तक टिकना और अपनी टीम को जीत दिलाना किसी भी बल्लेबाज की खासियत मानी जाती है.
Repeat after me – TILAK VARMA IS THE GREATEST CHASE MASTER IN T20I HISTORY. https://t.co/r4v4rzfDH8
— Sohamdave (@sohamdave45) October 24, 2026
लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने अपनी काबिलियत साबित की है. जब-जब वह लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद पवेलियन लौटे, उनकी टीम ने जीत हासिल की. आईपीएल और टी20 मुकाबलों को मिलाकर तिलक वर्मा ने 26 बार अंत तक नाबाद रहते अपनी टीम को जीत दिलाई है.
T20 मैच में कब-कब नाबाद रहते तिलक ने भारत को जीत दिलाई
- 61* (29) बनाम चंडीगढ़
- 34* (32) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 29* (21) बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 26* (10) बनाम पंजाब किंग्स
- 49* (37) बनाम वेस्टइंडीज
- 7* (5) बनाम वेस्टइंडीज
- 55* (26) बनाम बांग्लादेश
- 41* (31) बनाम मेघालय
- 58* (43) बनाम जम्मू-कश्मीर
- 40* (24) बनाम मिजोरम
- 16* (10) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 37* (32) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 36* (30) बनाम ओमान
- 51* (31) बनाम बिहार
- 19* (16) बनाम इंग्लैंड
- 72* (55) बनाम इंग्लैंड
- 21* (17) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 2* (2) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 30* (19) बनाम पाकिस्तान
- 69* (53) बनाम पाकिस्तान
- 26* (34) बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 75* (33) बनाम पंजाब किंग्स
- 6* (5) बनाम जिम्बाब्वे
- 3* (4) बनाम अफगानिस्तान
- 15* (14) बनाम अफगानिस्तान
- 51* (26) बनाम न्यूजीलैंड
