Travis Head Set To Miss IPL 2027: आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनर और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. Cricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के आगामी सीजन में हेड खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड ने अपने व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के चलते आईपीएल 2027 के सीजन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी फ्रेंचाइजी को दे दी है.
SRH के पर्स में जुड़े 14 करोड़
दरअसल आईपीएल में ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद से 14 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी. क्योंकि उन्होंने अगले सीजन से पहले अपना नाम वापस ले लिया है, इसलिए IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले SRH के पर्स में 14 करोड़ रुपये जुड़ जाएंगे. इसी के साथ अब आगामी सीजन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी नजर नहीं आएगी. ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त इंटरनेशनल कार्यक्रम और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते हेड ने आईपीएल 2027 से अपना नाम वापस ले लिया है.
🚨 MASSIVE UPDATE FOR SRH. 🚨 – Travis Head set to miss IPL 2027. (Cricinfo). https://t.co/q62Q5517Qf
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2026
SRH के लिए हेड का प्रदर्शन
ट्रेविस हेड पिछले तीन सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे. 2024 सीजन के लिए हुई नीलामी में SRH ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2024 के सीजन में उन्होंने 567 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया. हेड ने हैदराबाद के लिए कुल 43 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.95 की औसत 1,351 रन बनाए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पावरप्ले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, जिसमें टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर 125/0 शामिल है.
ट्रेविस हेड IPL करियर
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ओपनर ट्रेविस हेड का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है. हेड ने आईपीएल में अब तक कुल 53 मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 32.432 की औसत से 1,556 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.
