पीली जर्सी में नजर आएंगे MS DHONI या फिर आज होंगे रिटायर? रिटेंशन से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें
एमएस धोनी
MS DHONI: आईपीएल 2027 के लिए आज फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट सामने आने वाली है. आज यानी 17 नवंबर को सभी 10 आईपीएल टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगे. इसी के साथ कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत का भी फैसला होगा. रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आने से पहले सीएसके फैंस की धड़कने बढ़ गई हैं और हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या एमएस धोनी आगामी सीजन में खेलेंगे? क्या चेन्नई सुपर किंग्स थाला को आईपीएल 2027 के लिए रिटेन करेगी या फिर धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को टीम की रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में इस दिग्गज के नाम का इंतजार है. फैंस एक आखिरी बार धोनी को सीएसके के लिए खेलते देखना चाहते हैं.
क्या आज रिटायर होंगे धोनी?
रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले एमएस धोनी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. कई लोगों का मानना है कि धोनी 17 नवंबर को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए भी सबसे बड़ा डर यही है कि कहीं रिटेंशन लिस्ट सामने आने के साथ ही माही संन्यास का ऐलान न कर दें. कई फैंस ने तो उनके लिए सोशल मीडिया पर कई सारे इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं.
The man who redefined leadership, built a legacy and made the Yellow Army an emotion. The thought of CSK and IPL without Dhoni is truly heartbreaking. 💔 It’s difficult to imagine the yellow jersey without the man who made it special. Thank you for everything 💛💔💔 #MSDhoni https://t.co/80oRCyICsM
— mugu (@___mugu__) November 16, 2026
चेन्नई में खेलेंगे आखिरी मैच!
वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो 2021 का बताया जा रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि जैसे मेरा आखिरी वनडे मैच मेरे होमटाउन रांची में था, वैसे ही उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा. चाहे वह अगले साल हो या 5 साल बाद. इस बयान के वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि धोनी सीएसके के लिए एक और सीजन खेल सकते हैं.
फिटनेस पर निर्भर एक और सीजन
गैरतलब है कि पिछले सीजन पिंडली की चोट के चलते धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. तभी से उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं थी. हालांकि, अक्टूबर में बेंगलुरू में हुए एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा था कि आईपीएल 2027 में उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. उन्होंने साफ किया था कि दिसंबर से पहले वह फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और डॉक्टरों की रिपोर्ट देखने के बाद ही फैसला करेंगे कि क्या उनका शरीर एक और सीजन खेलने के लिए तैयार है या नहीं.



