Chennai Pregnant V Anita Wins Gold: चेन्नई की कराटे खिलाड़ी वी.अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. 30 साल की इस खिलाड़ी ने व्यक्तिगत कराटे प्रतियोगिता में यह कारनामा कर दिखाया है. हाल ही में केरल के वटाकारा में एलन तिलक कराटे स्कूल द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
वी.अनीता ने रचा इतिहास
7 महीने की प्रेग्नेंट वी.अनीता ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीता ने थर्ड क्लास से ही कराटे सीख रही हैं. वे पिछले 10 से ज्यादा सालों से अपने जिले तिरुवल्लूर की वुमेन चैंपियन रही हैं. खास बात यह है कि अनीता एलएंडटी जैसी बड़ी कॉर्परेट कंपनी में जॉब करती थी, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ कराटे को अपना मुख्य पेशा बनाया. बता दें, वर्तमान में अनीता 5वीं डैन ब्लैक बेल्ट कराटे मास्टर और सेल्फ -डिफेंस कोच हैं.
चेन्नई के रामापुरम की रहने वाली 30 वर्षीय वी. अनीता ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और जज्बे से एक मिसाल कायम की है। अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद 'ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप' में हिस्सा लिया और इंडिविजुअल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। डॉक्टरों की देखरेख और… pic.twitter.com/mf7Ub3t3co
— Vistaar News (@VistaarNews) September 7, 2026
यह भी पढ़ें: US Open में खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बने गंजेड़ी, नंबर-1 टेनिस प्लेयर ने बीच में ही रोका मैच
कौन हैं वी.अनीता?
30 साल की कराटे प्लेयर और कोच वी.अनीता चेन्नई, तमिलनाडु की रहने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में 7 महीने की प्रेग्नेंसी की दौरान ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. अनीता पिछले 22 सालों से कराटे की ट्रेनिंग ले रही हैं और पिछले 10 सालों से ज्यादा समय से तिरुवल्लूर जिले की महिला चैंपियन रही हैं. इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए अनीता डॉक्टरों की देखरेख और विशेष सुरक्षा के साथ रिंग में उतरीं और गोल्ड मेडल जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया. अनीता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.
महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं अनीता
गोल्ड मेडलिस्ट वी.अनीता का मानना है कि कराटे सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि दूसरों को सशक्त बनाने का एक साधन है. 5वीं डैन ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद, वह अब सेल्फ -डिफेंस कोच हैं. अनीता अब स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ-साथ वर्किंग वुमेंस को भी ट्रेनिंग देती हैं.
