US Open में खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बने गंजेड़ी, नंबर-1 टेनिस प्लेयर ने बीच में ही रोका मैच

US Open: टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक यूएस ओपन में खिलाड़ियों को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है. स्टेडियम में मैच देखने आने वाले गंजेड़ी दर्शक खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं.
Aryna Sabalenka

अर्याना सबालेंका

US Open: टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक यूएस ओपन में खिलाड़ियों को एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है. स्टेडियम में मैच देखने आने वाले गंजेड़ी दर्शक खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां खिलाड़ी ने गांजे की धुएं की तेज गंध से परेशान होकर बीच में ही मुकाबला रोक दिया और इसकी शिकायत की.

गंजे की गंध से परेशान

दरअसल हाल ही में वर्ल्ड नंबर-1 अर्याना सबालेंका और कामिला राखिमोवा के बीच खेले गए तीसरे मैच के दौरान. सबालेंका गांजे की गंध से परेशान हो गई, जिसके बाद उन्होंने बीच मैच में ही इसकी शिकायत की. लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्याना सबालेंका जब साउथ एंड की ओर से सर्विस करने के लिए गईं तो उन्हें गांजे की तेज बदबू आई. इस गंध से परेशान होकर वर्ल्ड नंबर-1 ने बीच में ही मैच रोक दिया और तुरंत अंपायर इवा अस्देराकी-मूर से इसकी शिकायत की. सबालेंका ने अंपायर से कहा कि दर्शकों के बीच में बैठा कोई गांजा पी रहा है और उसकी गंध कोर्ट तक पहुंच रही है.

यह भी पढ़ें: इस बार भी ट्रॉफी देने में ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? भारत ने जीता एशिया कप का खिताब तो क्या होगा

सबालेंका ने क्या कहा?

दुनिया की नंबर-1 टेनिस प्लेयर अर्याना सबालेंका ने अंपायर से कहा, ”कोई वीड पी रहा है. क्या आप…क्योंकि यह बहुत तेज है.”सबालेंका की इस शिकायत पर अस्देराकी-मूर ने तुरंत एक्शन लिया और टूर्नामेंट के अधिकारियों से संपर्क किया. मूर ने कर्मचारियों को हिंट देने के लिए स्मोकिंग का इशारा किया, जिसके बाद यूएस ओपन टीम के मेंबर्स गंध के सोर्स का पता लगाने के लिए स्टैंड में गए. हालांकि, मैच ज्यादा देर तक नहीं रुआ और सबालेंका फिर से खेलने के लिए राजी हो गईं. तीसरे दौर के मैच में अर्याना ने 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की,जिसके बाद वह चौथे दौर पर पहुंच गई हैं.

अमेरिका में लीगल गांजे का सेवन

बता दें, न्यूयॉर्क में 21 साल से ज्यादा उम्र वाले एडल्ट गांजे का सेवन कर सकते हैं. अमेरिका में गांजे का सेवन लीगल है. हालांकि अब यूएस ओपन के दौरान गांजे की गंध खिलाड़ियों के लिए एक समस्या बन चुका है.कई बार मुकाबले के दौरान इसकी शिकायत भी की जा चुकी है.

ज़रूर पढ़ें