ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, एयरपोर्ट पर खुद ट्रॉली ठेलकर जीता दिल, VIDEO
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुके हैं. ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने पहुंचे 15 वर्षीय इस खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर खुद अपनी ट्रॉली ठेलते नजर आ रहे हैं. उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच दाम्बुला में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गए हैं. इस दौरे में वह भारत-ए की ओर से खेलते नजर आएंगे. वहीं, श्रीलंका पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनके सादगी भरे अंदाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ट्रॉली खुद ठेलते नजर आ रहे हैं. बाकी खिलाड़ी भी ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. फैंस को खिलाड़ियों का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
Vaibhav Sooryavanshi arrived in Sri Lanka. pic.twitter.com/fYnzW4pMaC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 5, 2026
यह भी पढ़ें: IPL में खेलते तो विराट कोहली से ज्यादा रन बनाते बाबर आजम! पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा
IPL 2026 में किया तूफानी प्रदर्शन
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. आईपीएल 2026 में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 237.30 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. साथ ही इस सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है.
ट्राई सीरीज में भारत का शेड्यूल
- इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए (09 जून)
- इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए (11 जून)
- इंडिया -ए बनाम श्रीलंका-ए (15 जून)
- इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए (17 जून)
इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा.