IPL में खेलते तो विराट कोहली से ज्यादा रन बनाते बाबर आजम! पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा
विराट कोहली और बाबर आजम
Babar Better Than Kohli in IPL: आईपीएल 2026 का रोमांच अब खत्म हो चुका है, लेकिन टूर्नामेंट से जुड़ी चर्चाएं अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने एक ऐसा बेतुका बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. पाकिस्तान में अक्सर बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से की जाती रही है और अब तनवीर ने दावा किया है कि अगर बाबर आईपीएल में खेल रहे होते तो वह विराट कोहली से ज्यादा रन बनाते.
पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा
बता दें, आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर बैन लगा हुआ है. हालांकि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद का मानना है कि अगर बाबर आजम आईपीएल में खेल रहे होते तो वह विराट कोहली को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देते. एक टीवी शो पर बात करते हुए अहमद ने कहा कि कोई नहीं मानेगा, न माने लेकिन अगर आईपीएल में बाबर को खिलाएं तो वह विराट से ज्यादा रन बनाएंगे.
🚨CONTROVERSIAL STATEMENT BY TANVEER AHMED ON VIRAT KOHLI 🧐🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) June 4, 2026
Tanveer Ahmed said 🗣️ :
🔸“ Babar Azam is much bigger player than so called King Virat Kohli in terms of talent. If Babar Azam will play in the Indian Premier League (IPL) he will score more runs than Virat Kohli… pic.twitter.com/3rpZKKLGi9
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कौन करेगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी? हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया जवाब
बाबर को नहीं मिला सपोर्ट- तनवीर
अपने बयान पर तर्क देते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि पिछले 10-11 सालों से बाबर ने अकेले पाकिस्तान की बल्लेबाजी का बोझ उठा रखा है. उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज से सपोर्ट नहीं मिल रहा है, जबकि विराट को अपने करियर के दौरान वर्ल्ड के बेहतर बल्लेबाजों का साथ मिला. तनवीर ने कहा, ‘बाबर आजम 10 सालों से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें किसी भी बल्लेबाज से सपोर्ट नहीं मिला. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का सपोर्ट मिला. हालांकि इस दौरान तनवीर अहमद ने विराट कोहली की क्षमता की तारीफ की.