Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी कर गेंदबाजों की खूब खबर ली और रिकॉर्डतोड़ छक्के जड़े. ऐसे में फैंस के मन में उनकी डाइट को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं कि वैभव किस तरह की डाइट लेते हैं, जिससे उन्हें लंबे-लंबे छक्के लगाने की ताकत मिलती है…
वैभव सूर्यवंशी की डाइटी में क्या-क्या शामिल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को पहले मटन और पिज्जा जैसे खाद्द पदार्थ पसंद थे. उनके परिवार और कोच ने भी कई बार बताया है कि वह मटन खाने के बेहद शौकीन थे. हालांकि क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए उन्होंने पसंदीदा चीजों को छोड़कर लीन प्रोटीन, होल ग्रेन्स, फ्रूट्स और हाइड्रेशन पर फोकस किया. अब उनकी डाइट में हाई-प्रोटीन फूड में चिकन, दालें, पनीर, दूध, एग्स और प्रोटीन शेक शामिल हैं. ये सभी चीजें मसल्स बनाने और रिकवरी के लिए जरूरी हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: फाइनल के बाद मालामाल हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, कार के साथ जीते 5 अवॉर्ड
इन चीजों का भी करते है सेवन
इसके अलावा वैभव क्लीन कार्ब्स के लिए वह ब्राउन राइस, ओट्स, स्वीट पोटैटो और साबुत अनाज की रोटी का सेवन करते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए वैभव सेब, संतरा, केला, पालक और ब्रोकली का सेवन करते हैं. डाइट के साथ वैभव की ट्रेनिंग भी काफी सख्त होती है. बड़े और पावरफुल शॉट्स लगाने के लिए वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वेट लिफ्टिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज करते हैं.
इस सीजन छक्कों की लगाई झड़ी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाया है. इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर किया. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 72 छक्के जड़े. इसी के साथ वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे. लेकिन अब वैभव ने 72 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
