Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत आज यानी 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ हो गई है. इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हर किसी की नजरें ईस्ट जोन के उपकप्तान और युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं. हालांकि रेड बॉल के इस बड़े मंच पर वैभव का डेब्यू बेहद निराशाजनक रहा. अपने पहले ही मैच में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.
डेब्यू मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी
दरअसल दलीप ट्रॉफी 2026 के सीजन का पहला मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड-2 पर खेला जा रहा है. दलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का यह डेब्यू मैच रहा. हालांकि वह इसमें कुछ खास कमाल नहीं कर सके और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें, दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते नजर आ रहे हैं.
🔴 VAIBHAV SURYAVANSHI DISMISSED FOR 8 RUNS 🤯
— Sam (@cricsam02) August 23, 2026
Duleep Trophy: East Zone vice-captain Vaibhav Suryavanshi dismissed for 8 (6). pic.twitter.com/8J5oa1GhoS
यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को शामिल कर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
2 चौके जड़कर आउट हुए वैभव
दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले मुकाबले में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर ईस्ट जोन को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी से एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन वैभव सिर्फ 2 चौके लगाकर 8 रन बनाकर बिश्वोरजीत कुंतौजम की गेंद पर आउट हो गए.
कौन हैं बिश्वोरजीत कुंतौजम? जिसने वैभव को किया आउट
बिश्वोरजीत कुंतौजम दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज हैं. वह मणिपुर की राजधानी इम्फाल से ताल्लुक रखते हैं. 30 साल के बिश्वोरजीत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 48वां मुकाबला है. उन्होंने इससे पहले 47 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.82 की औसत से 145 विकेट लिए थे. बता दें, बिश्वोरजीत ने 49 लिस्ट ए मुकाबलों में 66 विकेट झटके हैं और 46 टी20 मैचों में उनके नाम 46 विकेट दर्ज हैं.
