BCCI के लेटेस्ट VIDEO पर भड़के फैंस, बोले- टीम में जगह नहीं, लेकिन व्यूज के लिए उसी का इस्तेमाल
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहला टी20 मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब टीम इंडिया दूसरे मैच के लिए मैनचेस्टर पहुंच चुकी है. इसी बीच बीसीसीआई ने टीम के सफर का एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से होती है. लेकिन इस वीडियो ने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है.
BCCI ने शेयर किया वीडियो
दरअसल बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत 15 वर्षीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी से होती है. जिसमें वह स्टाइलिश चश्मा, शानदार SWAG में नजर आ रहे हैं. वैभव का भारतीय टीम के साथ यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि इसी के साथ सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को लेकर सवालों की बाढ़ आ गई है.
Durham ➔ Manchester 📍#TeamIndia on the move for 2️⃣nd #ENGvIND T20I 🚌 pic.twitter.com/XDdIUrzycE
— BCCI (@BCCI) July 3, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 का बदला समय, रात 10 बजे नहीं…इतने बजे शुरू होगा मैच
BCCI की वीडियो पर भड़के फैंस
इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. बता दें, वैभव को अब तक टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बार भी शामिल नहीं किया गया है और इसी बात से खफा होकर क्रिकेट फैंस ने बीसीसीआई से तीखे सवाल दागे हैं. फैंस बीसीसीआई के लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं कि अगर वीडियो की शुरुआत वैभव से हो सकती है तो दूसरे टी20 में भारत की पारी की शुरुआत भी उनकी बल्लेबाजी से ही होनी चाहिए.
एक यूजर ने बीसीसीआई पर तंज कसते हुए लिखा, वैभव को खिलाओगे नहीं, लेकिन व्यूज के लिए वीडियो की शुरुआत उन्हीं से करेंगे. वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि सिर्फ लोकप्रियता के लिए वैभव का इस्तेमाल किया जा रहा है. एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वैभव भाई को व्यूज और टिकट के लिए रखा गया है.
फैंस कर रहे टीम में शामिल करने की मांग
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच से पहले भी फैंस लगातार वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. कई फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वैभव अगले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. जबकि कुछ फैंस उन्हें भविष्य में अभिषेक शर्मा के साथ भारत की ओपनिंग जोड़ी के रूप में देख रहे हैं.