IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 का बदला समय, रात 10 बजे नहीं…इतने बजे शुरू होगा मैच
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo-BCCI)
IND vs ENG 2nd T20: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब सीरीज का दूसरा मैच एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा. 4 जुलाई को होने वाले इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से नहीं बल्कि शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानि शाम 6:30 पर होगा.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की तैयारी में विराट कोहली, संजय बांगर के साथ अभ्यास का VIDEO वायरल
कहां देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ अन्य कई भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर सोनी लिव ऐप और जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी.
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला मैच
चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान श्रेयस अय्यर की 68 रन की तूफानी पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि बारिश के कारण यह मैच बिना नतीजे के ही रद्द कर दिया गया. इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सकी.
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती