Vistaar NEWS

‘मेरे पास शब्द नहीं…’,टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने शेयर किया VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. यह पहला मौका है जब 15 वर्षीय वैभव को भारतीय सीनियर टीम में चुना गया. अब आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखकर सूर्यवंशी इमोशनल हो गए हैं. जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.

शुरुआत से ही भारत की जर्सी पहनने का देखा सपना

दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार क्रिकेटर भारतीय टी20 टीम में चुने जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान वैभव ने कहा कि फर्स्ट डे से जब से उन्होंने बैट पकड़ा शुरुआत से ही मैंने भारत की जर्सी पहनने का सपना देखा था और अब जब मेरा वो सपना पूरा हुआ है तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का काउंटडाउन शुरू, क्या 4 दिन बाद तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड?

मेरे पास शब्द नहीं-वैभव

बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में वैभव आगे कहते हैं,’इस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल हैं. मेरे पास इसके लिए शब्द ही नहीं हैं. जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बैट पकड़ा था, आज मेरा वो सपना पूरा हो गया है. मैंने इस चीज को शब्दों में नहीं बता सकता. सब कुछ सपने जैसे ही लग रहा था.’

टीम इंडिया की जर्सी में अपना नाम देखकर इमोशनल हुए वैभव

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए युवा बल्लेबाज ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में अपना नाम देखा, उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और वह अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाए. वैभव कहते हैं,”वो टीशर्ट देखकर मैं इतना खुश हो गया मतलब स्माइल कर रहा था. कभी-कभी हमारे साथ ऐसी चीजे होती हैं जो हम नहीं सोचते हैं. वो चीज होने पर आप रिएक्ट नहीं कर पाते. मेरे साथ भी बिल्कुल वैसा ही हुआ.’

Exit mobile version