Vistaar NEWS

वैभव सूर्यवंशी ने शिवम दुबे का उड़ाया मजाक! बाइसेप्स पकड़ दिखाई अपनी पावर, देखें वीडियो

Vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की इस जीत के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में वैभव दुबे का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

वैभव- दुबे का मजेदार वीडियो वायरल

दरअसल भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक लाइन में खड़े थे. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी शिवम दुबे के पास खड़े थे, तभी उनकी नजर दुबे के चौके-चटख डोले-बाजू पर गई. दुबे के भारी-भरकम बाजू के सामने वैभव ने अपने दुबले-पतले हाथ खड़े कर दिए और दोनों की तुलना करने लगे. वायरल वीडियो में वैभव पहले दुबे के डोलो को छूटे हैं और फिर मुस्कुराते हुए अपने बाइसेप्स को पकड़ते हैं और कुछ कहते हैं.

यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल में बुमराह ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने पहले खिलाड़ी

छोटे बच्चे के साथ की मस्ती

शिवम दुबे टीम इंडिया के सबसे हट्टे-कट्टे खिलाड़ी माने जाते हैं. वह अपनी तगड़ी बॉडी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में वैभव ने उनके साथ मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा. वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन दोस्ती देखने को मिल रही है. इस मजेदार वाकये से ठीक पहले वैभव ने मैदान पर लाइन में खड़े होने के दौरान एक छोटे बच्चे के साथ मस्ती की और उसके गाले खींचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे.

पहले दो मैचों में नहीं मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को पहले दो मुकाबलों में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की क्या कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करते हैं या नहीं.

Exit mobile version