IndiaA vs Sri lanka A: इंडिया ए को ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए के सामने सुपर ओवर में हार का सामने करना पड़ा है. लेकिन ये मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरपूर था. सोमवार 15 जून को श्रीलंका के दांबुला के दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गए इस मुकाबले का निर्णय सुपर ओवर के साथ हुआ. श्रीलंका ने सुपर ओवर में 16 रन बनाएं उधर इसके जवाब में इंडिया ए ने केवल 10 रन ही बना पाई और मैच में हार का सामना करना पड़ा.
मैच को खत्म नहीं कर पाए भारतीय ओपनर
इंडिया ए की तरफ से पावर प्ले सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी वैटिंग करने उतरे थे. लेकिन वो मैच को खत्म नहीं कर पाए. हालांकि सुपर ओवर में टीम इंडिया की बेहद करीबी हार के बाद मैदान पर माहौल उस समय अचानक गरमा गया, जब भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली.
हार के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ
दरअसल हार के बाद इंडिया ए के खेमें में निशारा थी लेकिन दूसरी तरफ जीत के बाद जैसे ही श्रीलंका के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया वैभव किसी बात पर भड़क गए. ऐसा लगा कि उन्हें यह बात पसंद आई कि खराब लाइटिंग होने के बाद भी सुपर ओवर करवाया गया. देखते ही देखते क्रीज पर मौजूद श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव के बीच तनातनी हो गई.
मामला सिर्फ जुबानी जंग का नहीं रहा
बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं रुकी, बल्कि दोनों तरफ के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर ही धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालात को बिगड़ता देख अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी तुरंत बीच-बचाव करने उतरे. हालांकि वैभव यहीं नहीं रुके बीच-बचाव होने के बाद जाते हुए भी वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी को खरी खोटी सुना रहे थे.
यह भी पढ़ें: IND VS AUS: KL राहुल के क्लासिक शॉट को देखकर हैरान रह गए गौतम गंभीर, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन
