Ravidra Jadeja Funny Reaction: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. यूएई के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हर कोई वैभव का मुरीद हो गया है. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वैभव के लिए एक मजेदार फोटो शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है.
जडेजा ने वैभव के लिए शेयर की मजेदार इंस्टा स्टोरी
दरअसल हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की तूफ़ानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 28 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. वैभव की इस धमाकेदार पाए के बाद जडेजा ने उनके लिए एक फनी स्टोरी शेयर की है.जडेजा ने एक अनोखे अंदाज में वैभव की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सिंग वाले मुकुट और सोने के आभूषण पहने नजर आ रहे हैं. साथ में जडेजा ने इस फोटो के साथ छोटा बच्चा जान कर गाना भी लगाया. जैसे ही जडेजा की यह स्टोरी सामने आई, तो कुछ फैंस ने तो वैभव को कुंभकरण तक बताया दिया. अपनी इस स्टोरी में जडेजा ने वैभव और राजस्थान रॉयल्स को टैग कर लिखा, ‘वेल प्लेड’ साथ ही उन्होंने हंसने वाला एक इमोजी भी लगाया.
वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंडिया ए के ओर से खेलते हुए वैभव ने यूएई के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. मैच में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वहीं, महज 28 गेंदों में उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया. जबकि 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. इसी के साथ वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
इंडिया ए बनाम यूएई मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए. जवाब में इंडिया ए ने वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के दमपर 14.2 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
