Vaibhav Suryavanshi Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है. मैच के बाद स्टेडियम में स्टैंड्स के पास उस वक्त एक खास नजारा देखने को मिला. जब एक फीमेल फैन ने वैभव सूर्यवंशी को खास सलाह देते हुए कहा, ‘गर्म पानी पीना, ठंडा नहीं.’ सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला फैन ने वैभव सूर्यवंशी पर लुटाया प्यार
दरअसल, मैच के बाद 15 वर्षीय भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फैंस को अपना ऑटोग्राफ दे रहे थे. तभी एक महिला फैन ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वैभव जब ऑटोग्राफ दे रहे थे तभी एक फीमेल फैन उन्हें आवाज लगाते हुए कहती है, वैभव हैलो हम लोग भी बलिया से हैं और तुम ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके पीना.
हैल्लो वैभव हम लोग भी बलिया से हैँ गर्म पानी पीना ठंडा मत पीना ❤️ जब विदेश में अपने लोग मिल जाएँ और इतनी केयर करें तो कौन भावुक नहीं हो जाएगा! Credit owner https://t.co/fRW6PTveYp
— Sanjay Singh (@SanjaySing92028) October 28, 2026
यह भी पढ़ें: T20I में भारत ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 6 ओवर में कूट दिए 118 रन
वैभव ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब
महिल फैन की बात सुनकर वैभव मुस्कराने लगे और जवाब देते हैं, अच्छा, ठीक हैं. मुकाबले के बाद यह प्यारा से पल कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
तीसरे टी20 में चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे. इस मैच में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस मुकाबले में वैभव ने अभिषेक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की.
