Vistaar NEWS

टीम इंडिया में तानाशाही? वैभव सूर्यवंशी को मौका ना मिलने पर फूटा कोच गुस्सा

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Coach Angry Over Team India Selection: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. इसे लेकर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा इमोशनल हो गए हैं. वैभव को लगातार नजरअंदाज करने पर मनीष ओझा ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मैनेजमेंट पर हमला बोलते हुए उसे तानाशाही सोच करार दिया है. साथ ही उन्होंने मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि खिलाड़ी को बेंच पर बैठाकर तैयार नहीं किया जा सकता.

वैभव के कोच का फूटा गुस्सा

दरअसल हाल ही में टाइम्स नाउ स्पोर्ट्स से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने कहा कि वैभव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को लगातार बेंच पर बैठाने के बजाय उसे मैच खेलने के मौके दिए जाने चाहिए. ओझा का मानना है कि वैभव एक तूफान की तरह है, जो भी उनसे भिड़ने की कोशिश करेगा, वो आखिर में टूट ही जाएगा. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ओझा ने कहा भारतीय टीम का मौजूदा मैनेजमेंट ये सोचता है कि खिलाड़ियों को बेंच पर बिठाकर उन्हें तैयार किया जा सकता है. हालांकि, क्रिकेट के किसी भी दिग्गज से बात कर लीजिए वह यही कहेंगे कि अगर हमें अगली पीढ़ी को तैयार करना है, तो उन्हें मैदान पर उतरने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का मौका देना होगा.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान के बाद Linkedln पर विराट कोहली का डेब्यू? वायरल पोस्ट ने खींचा ध्यान

तानाशाही कर रहा मैनेजमेंट

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मनीष ओझा ने कहा, ‘बेंच पर बैठाए रहने से न तो कोई खिलाड़ी तैयार हुए है और ना ही होगा. वैभव बाहर बैठकर पानी पिला रहे हैं, मुझे लगता है कि टीम इंडिया का मौजूदा मैनेजमेंट एक तरह से तानाशाही कर रहा है. उनके मन में जो भी आता है वो वही करते हैं. ओझा का मानना है कि इस उम्र में वैभव को लगातार मौके मिलने चाहिए, जिससे वह अनुभव हासिल कर सकें और अपने खेल को निखार सकें.

वैभव सूर्यवंशी टी20 करियर

15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टी20 करियर की बात करें, तो उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैचों की 8 पारियों में 246 रन बनाए हैं. जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.

Exit mobile version