Vistaar NEWS

वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को वॉर्निंग, बोले- रील के चक्कर में ठुक जाओगे, VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Paparazzi Warning: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने मस्ती-मजाक भरे अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में पीएम मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैभव नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर तस्वीरों के लिए पोज दिए. लेकिन, इसी दौरान उन्होंने पैपराजी को कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

वैभव ने पैपराजी को दी वॉर्निंग

दरअसल बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत की ओर से हिस्सा लेने गए मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैभव सूर्यवंशी भी नई दिल्ली पहुंचे. वैभव जैसे ही नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो पैपराजी उनकी तस्वीर निकालने लगे. इस दौराव वैभव ने रील बनाने में जुटे पैपराजी को वॉर्न करते हुए कहा,’रील के चक्कर में ठुक जाओगे.’ वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. वैभव ने अपने इस मजाकिया अंदाज के जरिए सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की जल्दबाजी में सुरक्षा का ध्यान रखने का मैसेज दिया है.

न्यूजीलैंड दौरे पर एक्शन में नजर आ सकते वैभव सूर्यवंशी

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर एक्शन में नजर आ सकते हैं. 22 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी हुई है.

क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में मिलेगा मौका?

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जाना है. वैभव सीरीज के पिछले चार मैच से बेंच पर बैठे हुए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या उन्हें निर्णायक मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा? तो इसकी संभावना कम है. क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदा सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है और टीम को मजबूत शुरुआत दिला रही है.

Exit mobile version