Vistaar NEWS

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी, क्या प्लेइंग XI में मिलेगी जगह?

Varun Chakravarthy

वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो गई है. वरुण की वापसी से भारतीय स्क्वाड को मजबूती मिली है.

आयरलैंड दौरे से हुए बाहर

दरअसल भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वह इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. लेकिन अब वरुण पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. ऐसे में उनकी वापसी टीम इंडिया को मजबूती दे सकती है.

यह भी पढ़ें: मुंबई छोड़ अब बेंगलुरू में होगा हार्दिक पंड्या का नया ठ‍िकाना, जान लीज‍िए इस तरह के फैसले की वजह

क्या प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका?

वरुण चक्रवर्ती की भारतीय टीम में वापसी तो हो गई है, लेकिन इसी के साथ सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा? हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेइंग 11 में वरुण को मौका देते हैं, तो उन्हें अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव में से किसी एक गेंदबाज को बाहर बैठाने होगा. टीम मैनेजमेंट अगर स्पिन-फ़्रेंडली कॉम्बिनेशन के साथ जाता है, तो वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है और हर्षित राणा या प्रिंस यादव में से किसी एक खिलाड़ी को बेंच पर बैठाया जा सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/प्रिंस यादव

Exit mobile version